Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurघर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल में लगायी आग

घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल में लगायी आग

अवधनामा संवाददाता

अराजक तत्वों पर पीडि़त ने लगाये आरोप, पुलिस जांच में जुटी

ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर निवासी अपनी बहन के यहां आये थाना बार क्षेत्र के निवासी युवक की मोटर साइकिल को बीती देर रात अज्ञात अराजक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। मामले को लेकर पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग उठायी है। बार क्षेत्र के निवासी रोहित रजक ने बताया कि वह अपनी बहन के यहां नेहरू नगर आया हुआ था, जहां देर रात उसने अपनी मोटर साइकिल को घर के बाहर खड़ा कर दिया था। सुबह जब वह सोकर उठा तो देखा कि उसकी मोटर साइकिल जली हुयी थी। पीडि़त ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उसकी मोटर साइकिल को आग के हवाले कर दिया। पीडि़त ने बताया कि उसकी टीवीएस मोटर साइकिल को अज्ञात लोगों ने आग लगाकर उसे नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular