Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeगन्ने के खेत में मिला माहभर पुराना अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

गन्ने के खेत में मिला माहभर पुराना अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

महराजगंज (घुघली)। स्थानीय थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौहरिया में वृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ने की कटाई के दौरान खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सामने आई। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर को प्रातः लगभग 9:45 बजे चौकी प्रभारी कस्बा घुघली द्वारा थानाध्यक्ष घुघली को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई कि दिवाकर यादव के गन्ने के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर गन्ने के खेत में करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जो देखने से लगभग एक माह पुराना प्रतीत हो रहा था।

शव का चेहरा एवं शरीर के अन्य हिस्से जानवरों द्वारा क्षत-विक्षत किए जाने के कारण पहचान योग्य नहीं रह गए थे। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, किंतु सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव की पहचान एवं मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular