Friday, March 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeमामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट,दो युवक गंभीर रूप से घायल

मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट,दो युवक गंभीर रूप से घायल

थाना क्षेत्र के सिधियावां गांव में शुक्रवार की शाम खेल के दौरान दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दो युवक घायल हो गए एक के सर पर चोटे आई है।

घायल युवक को पुलिस ने जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। सफीक के पुत्र एजाज द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, हसीब के तीन पुत्रों- कासिम, सद्दाम और सन्ने- ने सफीक के बेटे यासीन पर लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला किया। इस हमले में यासीन के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

दूसरे पक्ष के सद्दाम ने बताया कि उनके भाई के बड़े बाल रखने को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ। जिसको लेकर उन्होंने बेल्ट से पिटाई की।

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र यादव ने शनिवार को बताया कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular