Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurकानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों के संबंध में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता...

कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों के संबंध में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

अवधनामा संवाददाता

हमीरपुर। शासन के प्राथमिकता बिंदु ,कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जनपद के प्रभारी मंत्री / मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ0प्र0 मनोहर लाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का जनपद स्तर भर में जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण हो इस पर मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान है अतः जन समस्याओं का प्रभावी ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे तथा विकास कार्य गांव गांव तक पहुंचे इसके लिए प्रभावी ढंग से कार्य किए जाएं। तहसील ,ब्लाक ,थाने स्तर पर ही समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए । उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जो दायित्व दिए गए हैं उनका पूरी ऊर्जा के साथ एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें । उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों द्वारा मा मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा के अनुसार अपने विभागीय कार्यों को सम्पादित किया जाए । उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु कार्य किया जाए।
विकास कार्यों के विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि दैवीय आपदा से खराब हुई फसलों का संबंधित किसानों को समय से क्लेम दिलाया जाए इसके अंतर्गत कोई भी पेंडेंसी नहीं रखी जाए। श्रम विभाग द्वारा अभियान चलाकर श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाए। पशु आश्रय स्थलों में चारा,पानी, भूसा की उपलब्धता रहे । नगरीय निकाय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक माह समय से राशन आदि वितरित किया जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा में मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संपादित होने वाले सभी कार्य समयबद्ध ढंग से किए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार निर्धारित अवधि तक विद्युत की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
इस मौके पर मंत्री ने विभिन्न बिंदुओं यथा स्वास्थ सुविधाओं, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अन्ना गोवंश संरक्षण,मिशन कायाकल्प ,सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण एमुख्यमंत्री आवास योजना , कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पोषाहार वितरण,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ,विश्वकर्मा श्रम सम्मान ,छात्रवृत्ति वितरणए पेंशन योजनाए रोजगार मेला श्रमिकों का पंजीयन, मनरेगा ,चिकित्सालय में दवा की उपलब्धता, टीकाकरण, सड़कों का निर्माण, ग्रामीण सचिवालय, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय वृक्षारोपण, ऑपरेशन कायाकल्प एपर्यटन संवर्धन आदि बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में अराजक तत्वों व गुंडों पर निरंतर कार्रवाई की जाए। जनपद में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। सड़को के किनारे झाड़ी आदि की सफाई कराने के निर्देश संबंधित को दिए।
इस दौरान सांसद राज्य सभा सदस्य बाबू राम निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, विधायक राठ मनीषा अनुरागी, अध्यक्ष नगर पालिका हमीरपुर कुलदीप निषाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, एजिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुरेश कुमार, सीएमओ डॉ गीतम सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी तथा पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular