Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम की अध्यक्षता में सूर्य महोत्सव 2026 के आयोजन के संबंध में...

डीएम की अध्यक्षता में सूर्य महोत्सव 2026 के आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न

11 से 17 फरवरी एक सप्ताह तक मोदी ग्राउंड और सूर्य मंदिर परिसर में चलने वाले कार्यक्रमों में बुंदेली विधाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मिलेगा मौका

महोबा 11 फरवरी को जिले की वर्षगांठ पर सूर्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा। सूर्य महोत्सव के मौके पर बुंदेलखंड के कलाकारों के अलावा बाहरी कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया। 11 से 17 फरवरी एक सप्ताह तक मोदी ग्राउंड और सूर्य मंदिर परिसर में चलने वाले कार्यक्रमों में बुंदेली विधाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इस तरह के आयोजन से बुंदेली कलाकारों को एक शानदार मंच भी मिलेगा।

गुरूवार को सूर्य महोत्सव को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि सूर्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 11 फरवरी को जनपद के स्थापना दिवस पर सूर्योदय के साथ रहेलिया सूर्य मंदिर पर भगवान सूर्य देव को वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ अर्घ देकर किया जाएगा। यहां अंतरिक्ष दर्शन सन प्लेनिटोरियम का उद्घाटन किया जाएगा। सूर्य मंदिर से ही एक भव्य शोभायात्रा मोदी ग्राउंड तक निकाली जाएगी, जहां पर पुस्तक मेला एवं मेले का उद्घाटन किया जाएगा।

दिन के कार्यक्रमों में 11 फरवरी को ही एफपीओ बाजार का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। 13 फरवरी को बुंदेली मिलेटस एवं पान से बने व्यंजन, पीतल एवं गौरा पत्थर की शिल्प प्रतियोगिता की जाएगी। बैठक में बताया कि 14 फरवरी को पर्यटन सम्मेलन में युवा टूरिज्म क्लब एवं पर्यटन नीति तथा इतिहास पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान जिंगल एवं टैगलाइन प्रतियोगिता के अलावा वीर रस काव्य समागम भी किया जायेगा। 15 फरवरी को पतंगोत्सव का आयोजन किया जायेगा। 16 फरवरी को रूरल स्पेश लैब का उदघाटन और नीलेश एम देसाई निदेशक इसरो द्वारा बाल संवाद किया जायेगा।

सायंकालीन कार्यक्रमों में स्थानीय एवं बुंदेली कलाकारों के साथ ही 11 फरवरी को प्रसिद्ध भजन गायन पंडित सुधीर व्यास द्वारा भजन प्रस्तुति की जायेगी, वही 12 फरवरी को प्रसिद्ध गायिका अधिष्ठा अनुष्का की प्रस्तुति रहेगी, 13 स्थानीय युवाओं द्वारा तैयार किये गये लोकप्रिय नाटक दीवान हरदौल की प्रस्तुति देगे। 14 फरवरी संदीप चंदेल आदि टीम द्वारा हवेली दरवाजा की प्रस्तुति की जायेगी।

15 फरवरी को ही शिवरात्रि के अवसर पर शिव आराधना पर आधारित कार्यक्रम होंगे। 16 फरवरी को बालीबुड नाईट के अंतर्गत हर्षित सक्सेना, माधुरी डे और क्रैजी हापर द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त, राजस्व कुंवर पंकज, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह सहित सभी अधिकारी और कलाकार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular