Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeMarqueeडीएम की अध्यक्षता में हुई गेंहू खरीद वर्ष 2025-26 के सम्बन्ध में...

डीएम की अध्यक्षता में हुई गेंहू खरीद वर्ष 2025-26 के सम्बन्ध में बैठक

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में गुरुवार को गेंहू खरीद वर्ष 2025-26 के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा गेंहू खरीद वर्ष 2025-26 के लिए गेंहू का समर्थन मूल्य रू0 2425 प्रति कु0 निर्धारित किया गया है। गेंहू खरीद 17 मार्च 2025 से 15 जून 2025 तक चलेगा। जनपद में गेंहू खरीद 2025-26 हेतु 05 क्रय एजेंसियों के कुल 67 केन्द्र संचालित हैं, जिसमें खाद्य विभाग के 28, पीसीएफ के 25, पीसीयू के 10, भारतीय खाद्य निगम के 3 एवं मंडी समिति के 1 केन्द्र संचालित हैं। जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक खुलेगे। सभी क्रय केन्द्रो पर सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध होना चाहिये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों से सम्पर्क कर उनका अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करायें। किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करें। किसानों से गेंहू की खरीददारी उनके खेत से भी करने का निर्देश दिया। क्रय केन्द्र पर पीने के लिए पानी, गुड़ व पर्याप्त छाया की व्यवस्था रहे।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025-26 में गेंहू विक्रय हेतु किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल www.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। गेंहू क्रय हेतु 2116 गांठ बोरा उपलब्ध है। समस्त एजेंसियों को बोरा उपलब्ध करा दिया गया है। क्रय केन्द्रों पर गेंहू की खरीद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त वरिष्ठ निरीक्षक बाट-माप, सचिव व क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular