Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम की अध्यक्षता में हुई कृषक उत्पादक संगठनों के गठन हेतु निगरानी...

डीएम की अध्यक्षता में हुई कृषक उत्पादक संगठनों के गठन हेतु निगरानी समिति की बैठक

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कृषक उत्पादक संगठनों के गठन हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने समूह की महिलाओ को जोड़ने का निर्देश दिया। इसके साथ सेन्टर फॉर एग्रीकल्चर एण्ड रूरल डेवलेपमेन्ट, सीबीबीओ द्वारा विकास खण्ड खेसरहा में 3 नये कृषक उत्पादक संगठन बनाने, आशादीप फाउन्डेशन सीबीबीओ द्वारा विकास खण्ड शोहरतगढ़ में एक नये कृषक उत्पादक संगठन बनाने, गोपाल शिक्षण एवं ग्रामीण विकास संस्थान, सीबीबीओ द्वारा विकास खण्ड बढ़नी, डुमरियागंज, लोटन में नये कृषक उत्पादक संगठन बनाने हेतु चर्चा किया गया। 8 विकास खण्डों नौगढ़, खेसरहा, लोटन, मिठवल, बढ़नी, भनवापुर, बर्डपुर एवं इटवा में कृषक उत्पादक संगठन बनाने हेतु उप्र को आपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड, स्टेशन रोड लखनऊ एवं उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड, उपभोक्ता भवन लखनऊ को कलस्टर आधारित विजनेस आर्गेनाइजेशन नामित किया गया है।

उक्त विकास खण्डों में कृषक उत्पादक संगठन बनाने हेतु प्रगति की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर उपकृषि निदेशक राजेश कुमार तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular