Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के अन्तर्गत सैनिक बंधु की बैठक का...

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के अन्तर्गत सैनिक बंधु की बैठक का आयोजन किया गया

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के अन्तर्गत सैनिक बंधु की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के अन्तर्गत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर संदीप कुमार चड्ढा द्वारा पूर्व में हुई बैठक के कार्यवृत्त ‌पर क्या कार्यवाही हुई उसको लेकर अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया।बैठक के अन्तर्गत जिला सैनिक कार्यालय को शिफ्ट करने एवं कार्यालय की स्थापना वाले बिन्दु पर चर्चा की गयी तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।। शस्त्र लाइसेंस की एन ओ सी को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनपद में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार को लेकर भी चर्चा की गयी। जिसमें अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह ने बताया कि जनपद में 5 शहीद द्वार का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा इनमें से 3 का लोकार्पण भी हो गया है। इस्लामनगर चौराहे के पास दुकान के आगे पुलिस चैक पोस्ट को हटवाने वाले बिन्दु पर भी चर्चा की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भूमि आवंटन तथा जमीन की पैमाईश वाले बिन्दु पर भी चर्चा की गयी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर संदीप कुमार चड्ढा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह,जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, चंद्रपाल सिंह ,राजकुमार शर्मा एवं प्रभात कुमार गुप्ता तथा सोमवीर सिंह एवं अन्य सैनिक बंधु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular