Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeयू पी दिवस पर जनसेवा का बड़ा कार्यक्रम, अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने...

यू पी दिवस पर जनसेवा का बड़ा कार्यक्रम, अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

वरिष्ठ विधानपरिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह सिंह मुख्य अतिथि और भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, विशिष्ट अतिथि रहे

अयोध्या नगर में हुआ कार्यक्रम

कृपया खबर को हेडिंग क्रासर के साथ पूरा स्थान देने की कृपा करें

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 130वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर अयोध्या नगर बाजार में कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ ने जरूरतमंदों और गरीब लोगों को सर्दी से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल का वितरण किया।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक भादर के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोग पहुंचे। अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ और उनकी टीम के सदस्यों ने सुव्यवस्थित ढंग से कंबलों का वितरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद मंच पर उपस्थित अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

समारोह में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शैलेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष दीपक सिंह और पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि शंकर गिरी ने मंच से सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया।

इस अवसर पर समाजसेवी अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन-जन से जोड़ने वाला प्रेरणास्रोत बताया।

ईश्वर की कृपा से नर सेवा, नारायण सेवा के भाव से गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा कर रहा हूं। कम्बल वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य राजनीतिक बिल्कुल नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश दिवस के गो गौरवशाली अवसर पर जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने के संदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular