फर्रुखाबाद आज दिनांक 28 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन द्वारा जनपद के 255 शक्ति केन्द्रों पर प्रदेश की योगी सरकार के शासनकाल के आठ वर्ष पूर्ण होने पर महा संपर्क अभियान चलाया गया इसके तहत भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा सहित सभी मंडलों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने शक्ति केन्द्रों पर पहुंचकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों वाले पत्रक घर-घर वितरित किए।
सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पश्चिम मंडल के काशीराम कॉलोनी शक्ति केंद्र के मोहल्ला सलावत खां में मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।
सदस्य विधान परिषद मानवेंद्र सिंह ने कहा विकसित भारत के निर्माण में भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर नए-नए प्रयासों से देश को निरंतर आगे ले जाने का कार्य कर रही है प्रदेश की योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण हुए हैं इन 8 वर्षों में प्रदेश में सुशासन सुरक्षा और विकास का मॉडल तैयार हुआ है। महाकुंभ का सफल आयोजन करके योगी आदित्यनाथ ने देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। निरंतर अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण किया जा रहा है प्रदेश में गरीब दलित पिछड़े आदिवासी और महिला सभी सुरक्षित है।
इसके उपरांत सदस्य विधान परिषद मानवेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडे जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र वर्मा बूथ अध्यक्ष चंद्रसेन बिल्लू सक्सेना प्रमोद दीक्षित रामबरन आदि के साथ घर-घर संपर्क किया एवं पत्रक वितरित किए। इस दौरान विक्रांत स्वास्थ्य राजू मिश्रा मनोज पाल गौरव शर्मा रामकिशन दीक्षित अजय चौहान अनिल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
अमृतपुर विधानसभा के ब्लॉक राजेपुर में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी कमालगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शील चंद्र राजपूत मंडल अध्यक्ष नीरज अवस्थी पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह आदि के साथ राजेपुर के मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार के कार्यों की जानकारी वाले पत्रक वितरित किए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा का स्वागत किया।
राजेपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है। संगठन के माध्यम से कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों वाले पत्रक वितरित करें। योगी और मोदी के नेतृत्व वाली ही भाजपा सरकार विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। प्रदेश की योगी सरकार ने सुशासन और विकास का मॉडल स्थापित किया है। प्रदेश की महिलाओं को एक सुरक्षित वातावरण दिया है।
कायमगंज विधानसभा में शक्ति केंद्र पितौरा की बूथ संख्या 273,274 व 275 पर जिला मंत्री नवनीत पाल ने पत्रक वितरित किए।