Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeमन्दिर में हुआ प्रेमविवाह गुमशुदा युवती प्रेमी संग थाने पहुंची

मन्दिर में हुआ प्रेमविवाह गुमशुदा युवती प्रेमी संग थाने पहुंची

जलालपुर, अंबेडकरनगर बसखारी थाना क्षेत्र से जुड़ा एक प्रेम प्रसंग उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब गुमशुदा बताई जा रही युवती ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचाने के बाद स्वयं थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी।

मामला आलापुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मंडप गांव का है। गांव निवासी गुड़िया ने बसखारी थाना क्षेत्र के भिदूंण गांव निवासी संगू निषाद के साथ मंदिर में विवाह कर लिया। बताया जाता है कि संगू निषाद का ननिहाल महेशपुर मंडप गांव में होने के कारण दोनों के बीच पहले से परिचय था, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया।

करीब दस दिन पूर्व दोनों घर से चले गए थे, जिसके बाद युवती के परिजनों ने आलापुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। विवाह के बाद दोनों स्वयं थाने पहुंचे, जहां युवती ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से प्रेमी के साथ गई थी तथा मंदिर में विवाह कर चुकी है।

पुलिस ने युवती का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उसे विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रेमी संगू निषाद की मां फूला निषाद के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular