Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeएसडीएम को पत्र देकर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनवाने के लिए किया...

एसडीएम को पत्र देकर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनवाने के लिए किया मांग

बढ़नी सिद्धार्थनगर। थाना दिवस ढेबरूआ में अध्यक्षता करते हुए शोहरतगढ़़ उपजिलाधिकारी राहुल सिंह को क्षेत्रीय स0 संयोजक (व्यापार प्रकोष्ठ) प्रदीप कमलापुरी ने रेलवे फाटक (समपार सं0-87) बढ़नी पर शासन ओवरब्रिज बनवाने के लिए मांग को लेकर पत्र दिया है। उपजिलाधिकारी को पत्र देते हुए प्रदीप कमलापुरी ने बताया कि नगर पंचायत बढ़नी बाजार के रेलवे फाटक (समपार सं0-87) से 400 मीटर की दूरी पर वाशिंग पिट निर्माण हो जाने के कारण रेलवे गाड़ियों की धुलाई से रेलवे गाड़ी समपार सं0-87 पार आकर करीब आधे-आधे घन्टे तक खड़ी हो जाती है। वहीं डबल लाईन होने के कारण गाड़ियों का अवागमन भी इस रूट से ज्यादा हो गया है, ऐसे ही दिन भर मिलाकर करीब 6 से 7 बार समपार गेट बन्द होता है। चूंकि अस्पताल तथा अन्य जगह जाने के लिए नगरवासियों के उक्त समपार करना पड़ता है, जिससे जाम भी लगता है और हृदय रोगियो सहित इमरजेंसी रोगियों को अस्पताल समय से न पहुंच पाने पर जान भी गवाना पड़ सकता है।

नगरवासियों ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह से अनुरोध किया है कि शासन से उक्त समपार सं0-87 पर ओवरब्रिज बनाया जाना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular