Sunday, March 2, 2025
spot_img
HomeInternationalक्रेमलिन के जारी किये गए बयान में बड़ी संख्या में रूसी जवानों...

क्रेमलिन के जारी किये गए बयान में बड़ी संख्या में रूसी जवानों की हुई मौत

मास्को। आखिरकार अब रूस ने इस बात को स्वीकार किया कि यूक्रेन के साथ जंग में उसके सैनिकों की भी मौत हुई है जिनकी संख्या काफी अधिक है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव (Dmitry Peskov) ने बयान जारी कर इस बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के साथ जंग में बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों ने जान गंवाई।

स्काई न्यूज को दिए गए अपने इंटरव्यू में क्रेमलिन प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने अनेक जवानों को खो दिया। यह हमारे लिए काफी बड़ा नुकसान है।’ युद्ध अपराध मामले को खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति के रुख को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने साफ कहा कि इसकी कोई संभावना नहीं है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा उठाए गए नवीनतम कदम में मानवाधिकार परिषद (HRC) से रूस को सस्पेंड कर दिया गया है। यह फैसला संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में यूक्रेन पर मास्को के हमले के मद्देनजर लिया गया है।
UN आम सभा ने परिषद से रूस को 93-24 मतों से हटा दिया जिसमें 58 देशों ने वोट डाले ही नहीं। इस बीच यूरोपीयन यूनियन की ओर से यूक्रेन को 543 मिलियन डालर की सैन्य सहायता देने की पेशकश की गई है। यूरोपीयन कमिशन के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल ने गुरुवार को यह ऐलान किया। इस बीच कीव इंडिपेंडेंट ने शुक्रवार को बताया था की रूस के चंगुल से सूमी इलाके को पूरी तरह आजाद करा लिया गया। यहां के गर्वनर दमित्रो झिविट्स्की ने फेसबुक पर ऐलान किया था कि इलाका रूसी सैनिकों से आजाद हो गया है लेकिन उन्होंने जाने के समय जो एल्युमिनियम यहां छोड़ा था उसे हटाने के क्रम में विस्फोट की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular