Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurशेख चांद बाबा के उर्स के दूसरे दिन चादर में उमड़ी खूब...

शेख चांद बाबा के उर्स के दूसरे दिन चादर में उमड़ी खूब भीड़

अवधानामा जिला संवाददाता हिफजुर्रहमान

गाजे, बाजे व घोड़ो के साथ निकली चादर

अवधानामा जिला संवाददाता हिफजुर्रहमान

मौदहा हमीरपुर। हजरत शेख चंद बाबा के चार दिवसीय उर्स में शुक्रवार दूसरे दिन दोपहर फातहा के बाद बेहद धूमधाम से चादर निकाली गई। घोड़े ,गाजे, बाजे के साथ कव्वाल पार्टियों ने अपने कलामों से शमा बांधी, वहीं जगह-जगह चादर का स्वागत हुआ और लोगों ने लंगर भी किया।
देर शाम यह चादर हजरत के आस्ताने पहुंचीं और वहां फिर सामूहिक रूप से व्यापक लंगर किया गया।
प्रसिद्ध कव्वाल मोईन निजामी और असलम निजामी ने अपने कलाम से शमा बांधी।आज रात राजस्थान से आए प्रसिध्द कव्वाल पार्टी की कव्वाली व कल शनिवार को सुबह लंगर तथा रात में बाहरी कव्वाल पार्टी की कव्वाली होगी।
उर्स व तामीर कमेटी के अध्यक्ष लतीफ उर्फ बच्चा ने सहित पूरी कमेटी उर्स में लगन से लगी रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular