बांसी सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने बीती रात चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य की टीम बेलगडी टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक डिजायर कार (HR55AZ2012) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखे गए 6 झोलों से ‘ओल्ड मंक’ ब्रांड की 475 बोतलें बरामद हुईं।बरामदगी: 475 बोतल (750 ML प्रत्येक) अंग्रेजी शराब।
अनुमानित कीमत: लगभग ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये)।गिरफ्तार अभियुक्त:
1. सनी निवासी: उन्नाव, हाल पता: मुंडका, दिल्ली)।
2. मानबहादुर (निवासी: जिला पालपा, लुंबिनी, नेपाल।तस्करी का रूट अभियुक्तों ने कुबूल किया कि वे यह शराब गाजियाबाद से तस्करी कर नेपाल ले जा रहे थे।पुलिस की कार्रवाई: पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना डिडई में मु.अ.सं. 25/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य के साथ उप-निरीक्षक उदय सिंह, चन्द्रशेखर यादव, राजीव जी भट्ट और अन्य हमराहियों का विशेष योगदान रहा। स्थानीय प्रशासन ने इस कार्रवाई को शराब माफियाओं के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार बताया है।





