Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhसाली के साथ छेडी खानी करना पडा भारी युवक गया जेल

साली के साथ छेडी खानी करना पडा भारी युवक गया जेल

 

 

अवधनामा संवाददाता

सरायमीर आजमगढ़। थाना सरायमीर के ग्राम खासडीह के रहने वाले इसरार अहमद पुत्र उस्मांन ने लिखित तहरीर मे दिया है कि मेरा दामाद गलत नियत से मेरी छोटी 16 वर्षीय लड़की के साथ से छेड़ छाड़ किया।लड़की के पिता की सूचना पर पुलिस की 112 डायल पुलिस पहुंची और मंचले दामाद को पकड़र थाने ले आयी।
तहरीर के अनुसार मेरी बड़ी बेटी का विवाह तीन वर्ष पूर्व जाहिद पुत्र इरशाद ग्राम खुदादादपुर थाना निज़ामाबाद आजमगढ़ के साथ किया था। शादी के बाद से वह अपनी पत्नी को साथ लेकर नोनारी बाजार थाना सरायमीर में भाड़े के मकान में ़रहने लगा और सऊदी चला गया। मेरी बेटी अकेले होने की वजह से अपने छोटी बहन को अपने लेकर गई। 5 को जाहिद सऊदी से घर आया। मैं अपने छोटी लड़की को लाने के लिए नोनारी बाज़ार गया तो जाहिद ने कहा कि कुछ दिन रहने दें। इसी बीच 06 अक्टूबर को जाहिद ने मेरी छोटी लड़की को दवा दिलाने के बहाने आजमगढ़ ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ किया।वह घर आकर अपनी बहन से आप बीती बताई उसकी बहन छेड़छाड़ के बारे में अपने पति से पूछा तो उसका पति ने धमकी दी कि तुमको भी छोड़ दूंगा। मेरी छोटी लड़की की उम्र लगभग 16 वर्ष है। सरायमीर पुलिस से दामाद के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है ।जब इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष सरायमीर विवेक पाण्डेय से बात की गयी तो सिरे से इनकार कर दिया।और कहा कि मामला पती पत्नि का है।ऐसे मे यह मामला गम्भीर और जांच का है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular