Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमहामाया मेडिकल कालेज मे योग मैराथन का हुआ भव्य आयोजन

महामाया मेडिकल कालेज मे योग मैराथन का हुआ भव्य आयोजन

अम्बेडकरनगर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 19 जून 2025 को महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर में योग मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, फैकल्टी सदस्य, चिकित्सकगण एवं कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

योग मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास किया। साथ ही, विशेषज्ञों द्वारा योग के वैज्ञानिक लाभों पर प्रकाश डाला गया।

डॉ. मुकेश यादव ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, “योग न केवल हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, बल्कि आज के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखने का एक वैज्ञानिक उपाय भी है। मेडिकल छात्रों के लिए यह अभ्यास अत्यंत लाभकारी है।”

इस आयोजन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन ने यह संदेश दिया कि योग को जीवनशैली में अपनाकर हम शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular