Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeचैत्र नवरात्रि पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जागरूकता दौड़ का...

चैत्र नवरात्रि पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जागरूकता दौड़ का भव्य आयोजन, सुरक्षा का दिया संदेश

दौड़ के प्रथम दिन एसपी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभाग करने वाले स्कूली बच्चों को किया रवाना

महोबा । पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शासन की संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए महिला साप्ताहिक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के प्रथम दिन एसपी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभाग करने वाले स्कूली बच्चों को रवाना किया। जागरूकता दौड़ में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए महिला सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश समाज तक पहुंचाया।

दौड़ व कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) एवं 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानूनों के प्रति जागरूक किया गया पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस के इस प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

जागरूकता दौड़ दौरान किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर पुलिस सहायता लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। कहा कि यह जागरूकता दौड़ एक सप्ताह तक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग करके जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, यातायात प्रभारी, प्रभारी महिला थाना सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular