Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeलोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी का भव्य आयोजन

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी का भव्य आयोजन

उरई (जालौन)। राजकीय मेडिकल कॉलेज, के ऑडिटोरियम में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती की स्मृति में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मा० राज्यमंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग श्री संजय सिंह गंगवार ने मां सरस्वती व अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर पुष्प अर्पितकर कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया।

मा० राज्यमंत्री श्री संजय सिंह गंगवार ने अपने वक्तव्य में कहा, “पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर का जीवन त्याग, तप, सेवा और शौर्य का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने न केवल मालवा क्षेत्र में लोककल्याणकारी शासन दिया, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना को पुनर्जीवित किया। उनका अखिल भारतीय दृष्टिकोण और सामाजिक समरसता आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।“लोकमाता अहिल्याबाई ने देश की एकता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में जो योगदान दिया वह भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular