Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhगांधी जयंती के अवसर पर एएमयू में भव्य कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का...

गांधी जयंती के अवसर पर एएमयू में भव्य कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, करुणा और समावेशी राष्ट्रवाद जैसे गांधीवादी आदर्शों की आज की परिस्थितियों में प्रासंगिकता पर बल दिया गया। मौलाना आजाद लाइब्रेरी के सांस्कृतिक सभागार में आयोजित इस आयोजन में विद्वानों, विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय अधिकारियों ने राष्ट्रपिता को नमन किया तथा उनके विचारों की वर्तमान समाज के लिए उपयोगिता पर चर्चा की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून ने महात्मा गांधी को दूरदर्शी नैतिक नेता बताया, जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि गांधी एक निडर सत्याग्रही और सादगीपूर्ण तपस्वी थे जिनका जीवन अनुशासन, सहानुभूति और नैतिक दृढ़ता का उदाहरण है।

कुलपति ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया पर्यावरणीय संकट, आर्थिक असमानता और विभाजनकारी राजनीति जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, तब गांधी के विचार हमें शांति और संवैधानिक मार्ग से समाधान खोजने की दिशा दिखाते हैं।

प्रो. खातून ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी में गांधीजी से संबंधित दुर्लभ दस्तावेजों और तस्वीरों की विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इसमें 1942 में एएमयू पूर्व छात्र अब्दुल बारी को लिखे गांधीजी के हस्तलिखित पत्र और 1937 में एएमयू छात्रसंघ सचिव को लिखा पत्र भी शामिल है। उन्होंने बताया कि गांधीजी का एएमयू से गहरा जुड़ाव रहा और 1920 में वे एएमयू छात्रसंघ के पहले मानद आजीवन सदस्य बने थे।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी आंदोलन ने एएमयू को भी प्रभावित किया था। स्वतंत्रता सेनानी हसरत मोहानी ने गांधी के आत्मनिर्भरता संदेश से प्रेरित होकर अलीगढ़ में खादी भंडार खोला था।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया शस्त्र और कलम दवात पूजन

अलीगढ़। आज विजयादशमी पर्व पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में एडीए कॉलोनी सासनी गेट स्थित मनकामेश्वर मंदिर पर विधि विधान और वैदिक रीति रिवाज से मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्र पूजन और कलम दवात पूजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सक्सैना रहे। पूजन कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सक्सैना ने कहा कि आज विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है।

मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि सभी को सद्बुद्धि दे, अच्छे कर्म करें, धर्म के रास्ते पर चलें। जिस तरह आज बुराई का अंत हुआ है वैसे ही, हम सब मिलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों, बुराइयों का अंत करने का संकल्प लें। शस्त्र और कलम दवात पूजन कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश संयोजक प्रवीर सक्सैना, जिलाध्यक्ष अनूप सक्सैना, महामंत्री प्रमोद सक्सैना, मीडिया प्रभारी अनुपम सक्सैना, अर्जुन सक्सैना, सनोज सक्सैना, प्रभांशु सक्सैना, शोभित सक्सैना, हर्ष सक्सैना मौजूद रहे। कार्यक्रम उपरांत प्रसाद के रूप में मिष्ठान एवं कलम दवात का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular