Sunday, February 15, 2026
spot_img
Homekhushinagarमूर्तियों के प्राण-प्रतिष्ठा के लिए नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

मूर्तियों के प्राण-प्रतिष्ठा के लिए नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

अवधनामा संवाददाता

चार फरवरी को होनी है आधा दर्जन मूर्तियों की प्राण–प्रतिष्ठा

मथौली बाजार, कुशीनगर। कस्बा के वार्ड नंबर छः महाराणा प्रताप नगर (सिरसिया) में स्थित सिंहासनी देवी स्थान पर आगामी चार फरवरी को मां दुर्गा माता, शिवशंकर भगवान, सिंहासिनी देवी, हनुमान जी, क्षत्रिय महराज की प्राण–प्रतिष्ठा के साथ मूर्तियां स्थापित की जायेगी तथा अगले दिन पांच फरवरी को प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया है।

बुधवार को सिंहासनी माता व भोलेनाथ मंदिर स्थान से हाथी, घोड़ा, रथ, बैंड-बाजा व जयकारे के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुषो ने भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा कस्बा के सिरसिया, बहुआस, मां जगदीश्वरी माता मंदिर मथौली, राम-जानकी मंदिर श्रीराम बाजार, हरिओम चौक, हनुमत चौक, घिवहीं आदि जगहों पर स्थित देवी-देवताओं के मंदिरो पर पहुंच कर आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों का मिलन कराया गया। उल्लेखनीय है कि किसी भी देवी देवताओं के मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा जब होती है उसके पहले क्षेत्र में स्थित मंदिरों के देवी देवताओं से मिलन कराया जाता है तब जाकर मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा होती है। शोभा यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना, भाजपा मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद, व्यास मुनि सिंह सभासद प्रिंस जायसवाल, रविन्द्र सैनी, प्रिंस मद्धेशिया, दिनेश राव, हेमंत सिंह, रामाशंकर चौरसिया, विवेक चौबे, ज्ञानचंद कुंवर, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह, पारस कुशवाहा, रामधनी चौरसिया, आकाश जायसवाल, विजय सैनी, अशोक पासवान आदि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular