जलालपुर, अम्बेडकरनगर। श्री बालाजी शक्ति समिति और श्री कृष्ण जन्माष्टमी डाकखाना कमेटी के अध्यक्ष शिवम गुप्ता के नेतृत्व में एक भव्य एवं भक्तिमय शोभायात्रा निकालकर भगवान श्रीकृष्ण को विदाई दी गई।
यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न पवित्र स्थानों से होती हुई रजिस्ट्री ऑफिस मोड पहुंची, जहां व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल और पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने समिति अध्यक्ष मनोज पांडे, उपाध्यक्ष शनि जायसवाल और डाकखाना कमेटी के कोषाध्यक्ष मोहन जायसवाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूरा वातावरण आध्यात्मिक आनंद से ओत-प्रोत हो गया।
समिति द्वारा जिला महामंत्री आदित्य गोयल, जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, विकाश निषाद, अमित गुप्ता, बबलू गौड़, गौरव उपाध्याय और पंचम परदेशी का रामनामी पटका पहनाकर हार्दिक स्वागत किया गया। पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी और नगर अध्यक्ष सोनू गौड़ ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से नगर को भक्ति-रस में सराबोर कर दिया।
शोभायात्रा का संचालन प्रिन्स गुप्ता, निखिल जायसवाल, शशिकांत पांडे, कृष्ण गुप्ता, अमन, आदित्य और अश्वनी सहित अन्य भक्त युवाओं ने किया। अंत में, भगवान श्रीकृष्ण की भव्य आरती उतारकर उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान कोतवाल संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।