Sunday, August 10, 2025
spot_img
HomeMarqueeपौधरोपण का महाअभियान, कोमल कृषि फार्म में 65 पौधे लगाए गये।

पौधरोपण का महाअभियान, कोमल कृषि फार्म में 65 पौधे लगाए गये।

 

 

अवधनामा संवाददाता 

राज्य मंत्री ने पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व.कोमल सिंह के स्मृति में लगाया फलदार वृक्ष।
चोपन/ सोनभद्र  स्थानीय ग्राम पंचायत चोपन में स्थित कोमल कृषि फार्म पर गुरुवार को पौधरोपण अभियान के अन्तर्गत मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री एवं ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड़ तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अशोक मिश्रा के उपस्थिति में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व. कोमल सिंह के स्मृति में पौधरोपण किया गया वहीं इस मौके पर मौजूद अन्य 65 लोगों ने भी एक एक वृक्ष अपने पूर्वजों की याद में लगाया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि स्व.कोमल सिंह भाजपा के एक सच्चे सिपाही थे और पार्टी के हर कार्यक्रम में पूरी निष्ठा और लगन से लगे रहते थे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में अपने ऐसे कार्यकर्ता जो अब हम लोगो के बीच नहीं है उनकी याद में वृक्षारोपण किया जा रहा है वहीं विशिष्ट अतिथि अशोक मिश्रा ने कहा कि भाजपा अपने हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान करती है कार्यकर्ता ही पार्टी का रिढ़ होता है आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में चहुओर खुशहाली है हर वर्ग को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का सिधे लाभ मिल रहा है भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कभी भी भेदभाव नही रहती है और देश सेवा में सदैव तत्पर रहती है। कार्यक्रम के दौरान कोमल कृषि फार्म वाटिका में 65 विधवा महिलाओं को वस्त्र वितरित किया गया साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने पूर्वजों की याद में पौधे लगाए। इन पौधों पर पट्टिका भी लगाया गया। वहीं
अभियान के तहत लगाए जाने वाले सभी पौधों का अजय सिंह के द्वारा रख रखाव किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, सहसंयोजक सत्य प्रकाश तिवारी, नरसिंह त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार आर्य, तिर्थराज शुक्ला, विकास चौबे, सुरेंद्र पांडेय , श्याम सुन्दर मिश्रा मौजूद रहे वहीं अंत में कार्यक्रम संयोजक लवकुश भारती द्वारा आये हुये समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तत्पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular