Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurसम्प्रति मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लैंगिक समानता पर भव्य जागरूकता रैली...

सम्प्रति मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लैंगिक समानता पर भव्य जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

अवधनामा संवाददाता

 

हमीरपुर : 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2022 तक लैंगिक समानता पर सम्प्रति मिशन शक्ति अंतर्गत नव चेतना अभियान जनपद में नियमित रूप से चल रहा है। इसी क्रम में आज लैंगिक समानता पर जन जागरूकता के उद्देश्य से एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली को जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण व पुलिस अधीक्षक श्री शुभम पटेल ने जिला स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रैली में स्वयं भी प्रतिभाग किया।
लैंगिक समानता पर आयोजित इस जागरूकता रैली में महिला अधिकारियों व कर्मचारियों, महिला सिपाहियों, महिला शिक्षकों ,आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों बीसी सखी ,महिला पीआरडी ,स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व अन्य विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली जिला स्टेडियम से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट ,बस स्टॉप ,पीडब्ल्यूडी ,महिला थाना, कोतवाली नगर, जिला चिकित्सालय ,किंग रोड, दीक्षित तिराहा, पेट्रोल पंप होते हुए वापस जिला स्टेडियम में संपन्न हुई। रैली में सैकड़ो लोगों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्लोगन ,बैनर आदि के माध्यम से जनपदवासियों को लैंगिक समानता पर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन जलीस खान ने किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव, डीडीओ विकास ,डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा भारी संख्या में महिलाओं ,स्कूलों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular