Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhभव्य व हर्षोल्लास पूर्ण होली महोत्सव का आयोजन किया गया

भव्य व हर्षोल्लास पूर्ण होली महोत्सव का आयोजन किया गया

“रंगों की उमंग, मुस्कानों का संग – हर बच्चे को नई राह, नई पहचान”

आजमगढ़। होली के पावन अवसर पर सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन द्वारा एक भव्य एवं हर्षोल्लास पूर्ण होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डेढ़ सौ (150) से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि संस्था के पचास से अधिक सदस्य भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। संस्था की सचिव साक्षी पांडेय ने बच्चों को होली के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का संदेश भी दिया।इसके पश्चात बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर अत्यंत आनंद के साथ होली का पर्व मनाया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच दूधिया (मिठाई) का वितरण किया गया, जिसका सभी ने आनंदपूर्वक सेवन किया। बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा था।इस अवसर पर संस्था के सदस्य हर्ष जायसवाल , शेषन गुप्ता, आदित्य, श्रीया, स्वेता, श्री सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया l सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular