Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarजलालपुर बारगाहे हुसैनी में महफ़िल का हुआ आयोजन

जलालपुर बारगाहे हुसैनी में महफ़िल का हुआ आयोजन

जलालपुर, अम्बेडकरनगर नगर के मोहल्ला उसमानपुर स्थित बारगाहे हुसैनी में बीती रात शिया समुदाय के बारहवें इमाम हज़रत इमाम मेंहदी (अ.ज.) के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य जश्ने-क़ायम का आयोजन किया गया।

यह आयोजन अंजुमन जफरुल ईमान के तत्वावधान में संपन्न हुआ। जश्न के मौके पर देश के नामचीन शायरों ने अपनी शानदार शायरी से देर रात तक समां बांधे रखा और श्रोताओं को बार-बार ‘वाह-वाह’ कहने पर मजबूर कर दिया। बाहरी शायरों में देबल मंगलोरी, इक़बाल अशहर, हिलाल नक़वी, आसिफ जलाल, कुमैल रिज़वी, सलमान ताबिश, शम्स तबरेज़, सलमान सिरसिवी और जुलक़रनैन अजमेरी शामिल रहे। इनके अलावा स्थानीय शायरों ने भी अपने कलाम पेश किए।

कार्यक्रम का आग़ाज़ मौलाना मीसम ने किया, जबकि संचालन की ज़िम्मेदारी अनीस जायसी ने बखूबी निभाई। देर रात तक चली इस महफिल में मास्टर ज़फर, कुमैल, कौसर, हसन अब्बास, आबिद अली, हसन, मेंहदी अब्बास, मोहम्मद (इलेक्ट्रीशियन) सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद और साहित्यप्रेमी मौजूद रहे। जश्ने-क़ायम के इस आयोजन ने आपसी भाईचारे और साहित्यिक विरासत को मजबूती देने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular