Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeLucknowद एमएसजी फाउंडेशन की तरफ से मुफ्त चिकित्सा शिविर एवं सम्मान समारोह...

द एमएसजी फाउंडेशन की तरफ से मुफ्त चिकित्सा शिविर एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित

लखनऊ। द मदद सहयोग गाइडेंस की तरफ से उन प्रतिभाशाली और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और शानदार अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। इस कार्यक्रम में 20 बच्चों को सम्मानित किया गया।

द मदद सहयोग गाइडेंस की तरफ से 25 मई को शाही खैरात खाना विक्टोरिया स्ट्रीट नियर सुन्नी इंटर कॉलेज पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस चिकित्सा शिविर में बतौर मुख्य अतिथि श्री अमन आलम एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया (फाउंडर विन एट लॉ) मौजूद रहे।
बतौर अतिथि डॉक्टर सैयद फैजान अहमद (एमबीबीएस एमएस फसी चीफ रेजिडेंट केजीएमयू) मौजूद रहे।

इस मेडिकल कैंप में लगभग 200 मरीजों को डॉक्टर द्वारा देखा गया एवं उन्हें निशुल्क दवाएं दी गयी एवं जरूरी चेकअप किए गए।

डॉ. मोहम्मद परवेज अख्तर (एमबीबीएस सीसीई बीडीएम) , डॉक्टर मोहम्मद सालीम (रेजिडेंट डॉक्टर एमरजैंसी मेडिसिन केजीएमयू) , डॉ. हिमांगी दुबे (बीडीएस एमडीएस फार्मर एस आर केजीएमयू फाउंडर) होप डेंटल हॉस्पिटल एंड वैलनेस सेंटर चीफ कंसल्टेंट अजंता हॉस्पिटल, डॉ. कहकशां (स्टेट टैक्स ऑफिसर लखनऊ), इरेना अकबर इंटरप्रेनर, राइटर, फॉर्मर जर्नलिस्ट, डॉ. सना सिद्दीकी फाउंडर नूर स्टडी प्वाइंट मौजूद रहीं।

द मदद सहयोग गाइडेंस की टीम में ज़हरा नक़वी (एडवोकेट) आसिफ सिद्दीकी, अभय वर्मा, अंदलीब फातिमा, अलीज़ा रिजवी, बतूल रिजवी, फातिमा नाज, रोजी जमील, जोया जमील, फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद आलम रिज़वी एवं फाउंडेशन के संस्थापक मोहम्मद सादिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular