Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeआधी रात को दुकान में भड़की आग और धमाकों से इलाके में...

आधी रात को दुकान में भड़की आग और धमाकों से इलाके में सनसनी

मुरादाबाद। महानगर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित शापिंग काम्पलेक्स विकास मंजिल में स्थित घरेलू सफाई के सामान की दुकान में आग लगने से इलाके में सनसनी फैल गई। रात करीब करीब साढ़े ग्यारह बजे झाड़ू व क्लीनिंग के लिए फिनायल आादि बेचने की दुकान से लपटें उठने लगीं। इस दौरान दुकान में रखे सामान में धमाके भी हुए। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर आयी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जाता है कि स्वामी अपनी दुकान को बंद करके घर चले गए थे। इस बीच रात में दुकान में आग लगने से लपटें फैलने लगी। आासपास के इलाके में काला धुआं भी फैल गया। धुएं से लोगों को परेशाानी हुई और आासपास के रहने वाले घरों से बाहर आ गए। फोन स्वामी को फोन पर सूचना दी गई तो वह भी परिवार के साथ मौके पर पहुंच गए। आग की भयावहता देखते हुए दमकल की करीब छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और पानी की बौछार से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

बताया जाता है कि करीब दो घंटे की लंबी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दुकान में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो गया था। हालात देख दुकान स्वामी का परिवार रोकर बेसुध हो गया। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। अग्नि शमन विभाग का कहना है कि अग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular