Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeड्यूटी के दौरान गश खाकर गिरी एनम,मौत

ड्यूटी के दौरान गश खाकर गिरी एनम,मौत

सेंटर में काम करते समय गर्मी के चलते गश खाकर गिरी एनम की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कस्बे के मोहल्ला सिजवहिया निवासी शमा परवीन(35)पत्नी मुस्तकीम स्वास्थ्य विभाग में एनम के पद पर कार्यरत थी और मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीनस्थ एनम सेंटर बिगहना में तैनात थी।बताते हैं कि आम दिनों की तरह सोमवार को भी वह ड्यूटी जाकर अपना काम कर रही थी उसी दौरान गर्मी के चलते गश खाकर टेबल पर ही गिर गई।सहयोगियों सहित अन्य लोगों ने देखा तब तक कोई कुछ समझ पाता उसके पहले उसकी मौत हो गई।

एनम की मौत की खबर सुनते ही स्वास्थ विभाग मौदहा में हड़कंप मच गया उसके बाद सभी कर्मचारियों ने सीएचसी मौदहा में एक शोक सभा आयोजित कर मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और मृतकों के परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की दुआ की।

मृतका अपने पीछे दो लड़की एक लड़का यानि तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई है।घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और इस आकस्मिक मौत से सभी लोग दुखी हैं।इस सम्बंध में सीएचसी अधीक्षक डा.रजत रंजन तिवारी ने बताया कि यह उनके अस्पताल की सबसे कर्मठ एनमों में से थी जिसकी कमी शायद पूरी नहीं हो सकती है और उनकी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और विभाग द्वारा जो भी सहयोग होगा दिलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular