Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeपटेल नगर में महीनों से खुला नाली का गड्ढा, हादसों का खतरा...

पटेल नगर में महीनों से खुला नाली का गड्ढा, हादसों का खतरा मंदिर तक पहुंची गंदगी, लोगों में रोष

बांसी सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के अंतर्गत आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी के पटेल नगर वार्ड में नगर पालिका की लापरवाही उजागर होती नजर आ रही है। सड़क किनारे पूर्व में ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाया गया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उस पर कोई कार्य शुरू नहीं कराया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा खुला होने के कारण आए दिन गोवंश, कुत्ते व अन्य जानवर उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं आसपास बजबजाती नालियों से उठती दुर्गंध के कारण राहगीरों को नाक पर रुमाल रखने को मजबूर होना पड़ रहा है।

स्थिति इतनी खराब है कि गंदगी का फैलाव पास स्थित मंदिर परिसर तक पहुंच रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में भारी नाराज़गी है। लोगों ने नगर पालिका से तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular