Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक...

डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक हुई संपन्न

महोबा। जनपद स्तरीय उद्योग तथा व्यापार बंधु की बैठक जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से विद्युत से संबंधित समस्या, महोबा से कबरई के बीच खराब रोड, खनिजों के अवैध परिवहन को रोकने के संबंध में तथा कबरई में पेयजल की समस्या के संबंध में प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही कबरई से बांदा के बीच रोड खराब होने का प्रकरण तथा प्रदेश में उपखनिजों के परिवहन में गलत चालान करने के संबंध में उद्यमियों द्वारा समस्या रखी गई।

उपरोक्त प्रकरणों पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, NHAI छतरपुर के साइट इंजीनियर, वरिष्ठ खान अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय तथा परिवहन विभाग को समयांतर्गत कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश निर्गत किए गए। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग श्री महेश चंद्र सरोज द्वारा किया गया । बैठक में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम कुमार, सहायक आयुक्त व्यापार कर तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों व उद्यमियों तथा व्यापारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उद्यमी व व्यापारी संगठन की तरफ से देवेंद्र मिश्रा, रघुराज सिंह, मोहम्मद वसीम, भागीरथ नगाइच, राम जी गुप्ता इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular