सैद नंगली थाना क्षेत्र के ढक्का मोड पर कार व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों के द्वारा घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।सैद नगली थाना क्षेत्र के ढक्का भूड़ शर्की निवासी आजम पुत्र नसीर अपने रिश्तेदार सद्दाम पुत्र जान मोहम्मद निवासी अशोक विहार थाना लोनी जिला गाजियाबाद के साथ सैद नगली किसी काम से जा रहा थे। शनिवार की सुबह जैसे ही दोनों बाइक सवार संभल मार्ग पर ढक्का मोड पर पहुंचे तो संभल की दिशा से मेरठ जा रही कार से बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर राहगीरो की भीड़ जुट गई। राहगीरों के द्वारा घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र नागर ने बताया कि कार चालक प्रदीप कुमार अपनी कार लेकर मेरठ जा रहे थे। जबकि बाइक सवारी युवक सैदनगली किसी काम से जा रहे थे। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है ।तहरीर मिलती है तो जांच कार्यवाही की जाएगी।





