उरई (जालौन)।गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम कस्बा गोहन में स्थित बड़ी माता मंदिर से माँ जालौन देवी मंदिर तक 101 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली। चुनरी यात्रा का शुभारंभ पूजन स्तुति के साथ हुआ। भक्तों ने लगभग 20 किमी0 की यात्रा पैदल तय की चुनरी यात्रा में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। चुनरी यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। यह यात्रा समरसता के सन्देश के लिए निकाली गई।
जाति पाति की करो विदाई हम सब हिन्दू भाई भाई के घोष के साथ सभी से चुनरी यात्रा में शामिल होने का आवाहन किया गया था। भक्तों ने चुनरी यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मां जालौन देवी मंदिर पर यात्रा ने विराम लिया। मां जालौन देवी को चुनरी चढ़ाकर पूजा की गई। भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
गोहन थाना अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस प्रशासन लगातार चुनरी यात्रा में साथ रहा। इस मौके पर आयोजक मंडली जयशंकर शुक्ला दीपक कुलदीप गुड्डन सोमनाथ अरूण कुमार अंकुश सोनू रामजी ठकुरी नमोनारायण विनय बिन्दपाल सुरेंद्र विपिन सौरभ अजय चरन प्रमोद सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।





