अलीगढ़ – भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने किया रक्तदान 

0
970
अलीगढ़ – आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा बनाये जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज 14 सितंबर दिन सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रातः 10 बजे से मलखान सिंह अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे भारतीय जनता पार्टी के सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया ओर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत जी ने कहा की रक्तदान महादान होता है…धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे जिनको अभी अभी रक्तदान करने से डर लगता हैं,इसके लिए भाजयुमो के कार्यकर्ता आगामी समय मे रक्तदान जागरुकता अभियान चलाकर शहर के युवाओ को जागरूक करेंगे। शहर विधायक संजीव राजा जी ने कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन करते हुये कहा की रक्तदान एक ऐसा पुण्य काम है जो दुनिया में सबसे आसान तरीके से किया जा सकता है,एक बार रक्तदान करके आप 3 लोगों की जान बचा सकते है। कोल विधायक अनिल पाराशर जी ने कहा की आज के आधुनिक युग में रक्तदान एक सुरक्षित प्रक्रिया है। इसमें बस आपको 470 ml donate करना होता है जो एक व्यस्क व्यक्ति के रक्त का मात्र 8% होता है। मीडिया को जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के महानगर मीडिया प्रमुख अजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान करने से इस्से स्वास्थ को कोई हानि नहीं होती हैं, रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है शरीर मे नया रक्त बनता हे। प्रमुख रूप से मौजुद रहे कार्यक्रम संयोजक संजय गोयल, सहसंयोजक राजीव शर्मा, महानगर महामंत्री मनीष राय, वैभव गौतम, महानगर उपाध्यक्ष सुबोध स्वीटी, यतेन्द्र वार्ष्णेय वाई, सुरेशचंद शर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, हिमांशु शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता, महानगर अध्यक्ष भाजयुमो निखिल माहेश्वरी, रोबिन भारती, धीरज चौधरी, नितिन काजल, शंकर सिंघल, करन माहौर, अक्षय सिंह, राजेश गुप्ता मौजुद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here