विद्या म्यूजिक एण्ड डांस इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के पांच वर्ष पूर्ण

0
178

अवधनामा संवाददाता

स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

ललितपुर। विद्या म्यूजिक एंड डांस इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के स्थापना होने के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जलवायु बिहार के कम्यूनिटी हाल में भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित कार्यक्रम संपन्न हुये। इस समारोह में विद्या म्यूजिक एण्ड डांस इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के छात्र-छात्राओं ने कत्थक, भरत नाट्यम, तराना, तीनताल में कायदे, पेशकार, राग भोपाली तथा राग देश और राग मियां मल्हार को प्रस्तुत किया। मेरठ से विशेष तौर पर पधारे बाल कलाकारों ने श्रीशबद साहिब का गान किया। मुख्य अतिथि उपदेश भारद्वाज, डा.भरत पाठक, रेखा शर्मा, लक्ष्मी शुक्ला एवं पूर्वी चक्रवर्ती, साहिल शर्मा और हरनीत सिंह गुलाटी कार्यक्रम में शामिल रहे और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। विद्या म्यूजिक एण्ड डांस इंस्टीट्यूट ने अतिथियों को भेंट स्वरूप अंग वस्त्र, शॉल और श्रीफल देकर आभार जताया। आज की द्रौपदी नृत्य नाटिका ने बेहतरीन शास्त्रीय नृत्य कत्थक से पूर्ण पेशकश दी और सभी आगंतुकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम समापन के समय विद्या म्यूजिक एण्ड डांस इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के विनय सिन्हा ने उपस्थित सभी कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुये बताया कि विद्या म्यूजिक एण्ड डांस इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा का शास्त्रीय संगीत नृत्य-गायन-वादन सीखने का एकमात्र केन्द्र है तथा विद्या म्यूजिक एण्ड डांस इंस्टीट्यूट हर माह विभिन्न शहरों में ऐसे ही संगीत कार्यक्रम आयोजित करता रहता है तथा संगीत से जुड़े नवोदित कलाकारों को एक मंच उपलब्ध कराता है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here