राष्ट्र विरोधी गति विधिओ पर लगाम हेतु सामाजिक कार्यकर्ताओं को सीमा जागरण मंच ने किया सम्मानित

0
156

अवधनामा संवाददाता

बलरामपुर। भारत नेपाल बॉर्डर के पास स्थित नगर पंचायत पचपेड़वा के सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषार्गिक संगठन सीमा जागरण मंच द्वारा संगोष्ठी और बॉर्डर एरिया में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सीमा जागरण मंच के प्रांत महामंत्री रामकृपाल शुक्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि बलरामपुर जनपद का बॉर्डर नेपाल देश से सटा है जो भारत का मित्र देश है,नेपाल देश से भारतीयों को कोई खतरा नहीं है,लेकिन नेपाल के रास्ते भारत विरोधी गतिविधियां को रोकथाम के लिए सीमा वर्ती लोगो को जागरूकता की आवश्यकता है।
मंच से कहा कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों ,लवजिहाद पर लगाम लग सके इसके लिए सीमा जागरण मंच के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे सम्मान समारोह का आयोजन भी समय समय पर किया जाता है।
इस अवसर पर सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री अमरनाथ ,जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ,प्रति.जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम मनोहर तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष प्रो जेपी पाण्डेय, भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव मिश्रा ,मनोहर लाल थारू ,ग्राम प्रधान नीलम थारू , फूलमती प्रधान ,धनीराम प्रधान ,आलोक पाठक ,आशीष अग्रवाल ,जीतेन्द्र वर्मा ,संजय यादव रमतलहआ कुटी के जीतेन्द्र शिवकुमार , रमेश गुप्ता शिव बहादुर शास्त्री ,ओम प्रकाश चौरसिया ,रामेन्द्र त्रिपाठी ,रामगोपाल तिवारी सहित सैंकड़ों सीमावर्ती कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here