HomeUttar PradeshLalitpurअग्रवाल मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हुआ आयोजन

अग्रवाल मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हुआ आयोजन

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। अग्रवाल मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं आगामी तीजोत्सव का सम्मलित आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण के जन्म एवं यशोदा के गृह में आगमन को सदस्याओं ने पूरे उत्साह संग बधाई गीतों एवं नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में श्रीकृष्ण लीला संबंधित झांकियां भी सजाई गई। प्रियंका लखोटिया, प्रिया अग्रवाल ने राधा और श्रीकृष्ण रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी। सोनल अग्रवाल के नन्हे कृष्णा ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित सभी महिलाएं एक बार नन्हे कृष्णा को गोद में लेने लालायित रही। कीर्ति अंकिता गरिमा और मोहिनी के कृष्ण भजन पर किए नृत्यों पर सभी सदस्याएं झूम उठी। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता निभाई। अध्यक्षा पूनम बंसल ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना बीके अग्रवाल एवं मृदुला माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में अंजना अग्रवाल, पूनम बंसल, प्रमिला ओसवाल, स्वाति अग्रवाल, मोना बंसल, दीपाली अग्रवाल, नीना ओसवाल, सोनल अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, प्रियंका लखोटिया, अंकिता अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular