Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeलोकसभा चुनाव 2024 को सफल बनाने के लिए वोटर चेतना अभियान का...

लोकसभा चुनाव 2024 को सफल बनाने के लिए वोटर चेतना अभियान का शुभारंम्भ

अवधनामा संवाददाता

अवधनामा (सोनभद्र/ब्यूरो) वोटर चेतना अभियान की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुई। कार्यशाला में बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया जी मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि अशोक चौरसिया जी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे जी, राज्यसभा सांसद रामशकल जी, उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड जी ने दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यशाला में लोकसभा चुनाव 2024 को सफल बनाने के लिए वोटर चेतना अभियान का शुभारंम्भ किया गया। अभियान के सुचारू रूप से क्रियान्वयन और सफलता के लिए कार्यशाला में सभी पार्टी पदाधिकारियों को नए मतदाता बनाने, मतदाता सूची से नाम हटाने से संबंधित फार्म की जानकारी दी गई।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया जी ने कहा कि वोटर चेतना अभियान का मतलब होता है मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान इस अभियान के तहत 1 जनवरी 2024 तक जो भी 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले है उनका प्रारुप-6 भरकर जमा करा सकते है। कई बार चुनाव के दौरान किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में न होने के कारण वह अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह जाता है। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में इन चीजों को सुधारा जा सके, इसके लिए पार्टी ने इस अभियान की शुरुआत की है। कार्यशाला में मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की अपने-अपने क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक आयु के उन व्यक्तियों का जिनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, उनका नाम वोटर लिस्ट में बढ़वाने व वोटर आईडी भी बनवाने में सहायता करें। ताकि वोटर लिस्ट में प्रत्येक वयस्क नागरिक का नाम दर्ज हो सके। उन्होंने कहा मतदाता सूची को बारीकी से अध्ययन करें और यदि कोई मतदाता किसी कारण से किसी अन्य जगह चला गया है या उसकी मृत्यु हो गई है तो उसका नाम सूची से हटवाएं।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव के पहले वोटर चेतना अभियान बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, लोकतंत्र में वोट का बड़ा महत्व होता है। विधानसभा और लोकसभा का जब परिणाम आता है तो उसमे एक एक वोट का महत्व होता है, 2014 के चुनाव में देश में एक बड़ा परिवर्तन हुआ और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी बने 2024 के चुनाव में भी 18 वर्ष पार कर चुके लोगो को वोटर बनाने में हम सभी कार्यकर्ताओं का योगदान होना चाहिए। कार्यशाला में आये सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं।
कार्यशाला में मुख्यरुप से राज्यसभा सांसद रामशकल जी, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, नगर पालिका चेयरमैन व पूर्व विधायक रुबी प्रसाद, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला संयोजक वोटर चेतना अभियान सुनिल सिंह, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रमेश पटेल, अशोक मौर्या, अभिषेक सिंह चन्देल, अनिल सिंह गौतम, रंजना सिंह, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, दिलिप पाण्डेय, कैलास बैसवार, कन्हैया जायसवाल, गुडिया वर्मा, राकेश मेहता, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, विशाल गुप्ता, कमलेश चौबे, सूर्यमणी त्रिपाठी, घोरावल मण्डल अध्यक्ष अरुण पाण्डेय, सुनिल चौबे, दिलिप मौर्या, राघो सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, सुनिल पटेल, महेन्द्र पाण्डेय, राजबहादुर सिंह, दीपक दूबे, सुनिल जायसवाल, सुनिल सिंह, सतीष पाण्डेय, प्रभाकर गिरी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, महेन्द्र पटेल, राजेश मिंश्रा, दयाशंकर पाण्डेय, अनिल सिंह, राजेश अग्रहरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular