Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaबसपा के नए जिलाध्यक्ष बने रामसेवक

बसपा के नए जिलाध्यक्ष बने रामसेवक

अवधनामा संवाददाता

अंबेदडकर प्रतिमा और कांशीराम प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे ईमानदारी से निभाने का वायदा किया

बांदा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर रामसेवक प्रजापति को जनपद का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। चित्रकूटधाम मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली, हेमंत प्रताप सिंह और बल्देव प्रसाद वर्मा ने यह जानकारी दी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हे जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री प्रजापति ने अंबेडकर पार्क में पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांशीराम उपवन में मान्यवर कांशीराम साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बसपा जिलाध्यक्ष को फूलमालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हाईकमान के द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। इस दौरान लल्लू प्रसाद निशाद, अनुरुद्ध वर्मा, कुंजबिहारी प्रजापति, अयूब खान, शिवबरन वर्मा, गुलाब ंिसह वर्मा, संतोष वर्मा, शिवपूजन वर्मा, अवधेश दिनकर, प्रदीप वर्मा, आशुतोष भास्कर, दीपक वर्मा, सत्येंद्र सिंह राणा, नीरज प्रजापति, सुल्तान प्रजापति, विमल वर्मा, विमल कुमार, जगदेव वर्मा, सुखलाल बौद्ध, राकेश वर्मा, कपिल वर्मा, मनोज वर्मा, सत्यप्रकाश बौद्ध, कृष्णा प्रजापति, पुनीत प्रजापति, राजेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular