Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeसीआईएस ने श्री सुखमणि का पाठ कर किया लंगर वितरित

सीआईएस ने श्री सुखमणि का पाठ कर किया लंगर वितरित

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के सफल 2 वर्ष पूर्ण हो जाने के उपलक्ष में गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमणि साहब का पाठ एवं लंगर का आयोजन किया गया। तत्पश्चात संस्था के पदाधिकारियों ने मानव मंदिर में पहुंचकर जरूरतमंदों के लिए आवश्यक सामग्री हेतु सहयोग राशि भी दी।
आवास विकास मल्हीपुर रोड स्थित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने संस्था की 2 वर्ष की उपलब्धियां के बारे में बताते हुए कहा कि संस्था का गठन 16 अगस्त 2021 को संक्रांत वाले दिन इसी गुरुद्वारे में अरदास रखकर किया गया था। जिसका प्रथम स्थापना दिवस 20 अगस्त 2021 को भव्य रूप से दिल्ली रोड स्थित होटल के सभागार में मनाया गया जिसमें जनपद के राजनीतिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए। साथ ही अध्यक्ष ने बताया कि संस्था जनपद सहारनपुर में औद्योगिक कार्यशाला सप्ताह मनाने जा रही है जिसमें उद्योगों से संबंधित विभिन्न सरकारी विभागों की कार्यशाला व सेमिनार लगातार 6 दिन दिनांक 21 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक आयोजित की जाएगी। जिसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान में उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ जो उद्यमी किसी भी प्रकार का नया व्यवसाय या उद्योग शुरू करना चाहते हैं उनको संबंधित विभागों से रजिस्ट्रेशन एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना इसके अतिरिक्त किसी उद्यमी का विभाग से संबंधित कोई समस्या, शंका या सुझाव है उनका समाधान करना रहेगा। कार्यशाला का उद्घाटन 21 अगस्त 2023 को मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद (आईएएस) द्वारा किया जाएगा। सभी कार्यशाला स्थान वुड क्राफ्ट डिजाइन डेवलपमेंट सोसाइटी निकट जिला उद्योग केंद्र दिल्ली रोड सहारनपुर पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी, जिनमें संबंधित विभाग के प्रमुख अधिकारी एवं सक्षम अधिकारी द्वारा भाग लिया जाएगा। संस्था के पदाधिकारी चेयरमैन एचएस चड्डा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कपूर, महासचिव अमित चौधरी, कोषाध्यक्ष रवि टंडन, कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता व संस्था के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सुखमणि साहब के पाठ में पहुंचकर धर्म लाभ उठाया और संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी चेयरमैन एच.एस. चड्डा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कपूर, महासचिव अमित चौधरी, कोषाध्यक्ष रवि टंडन, कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता व सचिव रविंद्र कालड़ा, एमपी सिंह भोपाराय, मनोज जैन, सुनील अरोड़ा, सरदार मनमोहन सिंह, हरि मक्कड़, मनीष आनंद, मुकेश सेठी, राकेश कतियाल, सुनील सूरी, आरके गुप्ता, प्रवीण आहूजा, शुभम कालड़ा, संभाल परिवार से सरदार सुखप्रीत सिंह, दिलीप अरोड़ा, कपिल बत्रा एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक केएल अरोड़ा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular