Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeनरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में भी बनेगी भाजपा सरकार: चौ.भूपेन्द्र

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में भी बनेगी भाजपा सरकार: चौ.भूपेन्द्र

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौ.भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और विकास यात्रा में शामिल होने वाले राजनीतिक दलों का सहयोग लिया जाएगा और देश में एक बार फिर मोदी सरकार का गठन होने जा रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह आज यहां सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने के पश्चात पत्रकारों से अनौपचारिक भेंट वार्ता कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह आज यहां पूर्व सांसद चौधरी नकली सिंह की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत परिचय लेते हुए उन्हें मिशन 2024 में जुट जाने का आह्वान किया। उन्हांेने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाने काम कर रही है। एक अन्य सवाल के जवाब में चौ.भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जो संगठन हमारे साथ चल रहे हैं, वह हमारी विचारधारा के साथ हैं और भविष्य में गठबंधन किस-किस से होगा, यह उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बसपा और रालोद को गठबंधन में शामिल होने पर कहा कि भाजपा की विचारधारा और विकास यात्रा में जो लोग शामिल होना चाहते हैं। हम उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति की ओर अग्रसर है और 2024 में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी मंे किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। सभी लोग समन्वय बनाकर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी का बड़ा स्वरूप होने के कारण सभी को सम्मान दिया जा रहा है। इस मौके पर सांसद प्रदीप चौधरी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular