HomeUttar PradeshAyodhyaप्रसिद्ध सिने अभिनेता रजनीकांत ने किया श्रीराम लला का दर्शन

प्रसिद्ध सिने अभिनेता रजनीकांत ने किया श्रीराम लला का दर्शन

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। प्रसिद्ध सिने अभीनेता रजनीकांत ने आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के आस्थाई मंदिर में विराजमान श्रीराम लला का दर्शन और निर्मित हो रहे नवीन मंदिर निर्माण कार्य को भी देखा।जन्मभूमि पहुंचने पर ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन मिश्र,डाक्टर अनिल मिश्र,कमिश्नर गौरव दयाल, आई जी प्रवीण कुमार, विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पंकज पांडेय, टाटा कंसल्टेंसी के मैनेजर विनोद शुक्ल,रामशंकर,आदि ने सस्वागत किया।
इस दौरान अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि बहुत वर्षों से अयोध्या धाम आ के प्रभु श्रीराम के दर्शन की प्रतीक्षा थी जो आज पूर्ण हो गयी।उन्होंने कहा मंदिर का निर्माण कार्य देखकर अतिप्रसन्नता हुई। प्रभु ने चाहा तो मंदिर निर्माण पूर्ण होने के पश्चात पुनः आयेंगे।
इस दौरान अभिनेता को मंदिर का प्रारूप देकर और रामनामी (अंगवस्त्र) उढ़ाकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular