सोनिया और राहुल गांधी पर चलाया जाना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा : राज्यवर्धन सिंह राठौड़

0
176

नई दिल्ली। संसद के चल रहे मानसून सत्र के दौरान भाजपा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 10 अगस्त (गुरुवार) को लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया। यही नहीं राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने तक की मांग कर डाली।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जब वह अन्य खिलाडिय़ों के साथ बीजिंग ओलंपिक में भाग ले रहे थे तो कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के साथ बैठक में व्यस्त थे।
मैं 2008 में चीन में बीजिंग ओलंपिक में था। हमें पता चला कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी हमसे मिलने आ रहे हैं, लेकिन असल में वे हमसे मिलने नहीं आए और न ही हमसे मिले। उनकी थालियां चीन की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा परोसी जा रही थीं। वे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से मिले। वे रिमोट कंट्रोल पर सरकार चलाते थे। अगर कोई सैनिक इस तरह की कोई कोशिश करता है तो उस पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाता है। वे (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) उस समय सरकार चला रहे थे। उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
राज्यवर्धन ने आगे काग्रेस गहलोत सरकार को घेरते हुए कहा, शर्म करो कांग्रेस! बहन-बेटियों से माफी मांगो.. एक पिता का दर्द महसूस करो, जिसकी बेटी का दुष्कर्म किया गया, गोली मार दी, एसिड डाल कुएं में फेंक दिया। गहलोत कुशासन ने राजस्थान को मर्दों का नहीं, मुर्दों का प्रदेश बना दिया है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here