Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिथिलेश का इंडिया कैम्प 2023 में सिलेक्शन

मिथिलेश का इंडिया कैम्प 2023 में सिलेक्शन

अवधनामा संवाददाता

– 21 से राउरकेला उड़ीसा में आयोजन

गाजीपुर। भारतीय हॉकी संघ द्वारा सब जूनियर इंडिया कैम्प 2023 के लिए मिथिलेश का चयन किये जाने से लोगों में हर्ष का माहौल है। सब जूनियर इण्डिया कैम्प-2023 का आयोजन 21 अगस्त 2023 से राउरकेला उड़ीसा में हो रहा है। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे।सब जूनियर इंडिया कैंप में गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम के हॉकी खिलाड़ी मिथिलेश सिंह का चयन सब जूनियर इण्डिया कैम्प-2023 में हुआ है। मिथिलेश सिंह की इस उपलब्धी पर पूर्व क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, जिला हॉकी संघ के सचिव ग्यासुद्वीन अहमद, पूर्व हॉकी प्रशिक्षक नफीस अहमद और स्टेडियम के समस्त प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों ने मिथिलेष सिंह एवं उनके प्रशिक्षक बृजेष कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शहर के गोराबाजार आरटीआई निवासी नागेंद्र सिंह एवं गुड़िया के पुत्र मिथिलेश को बचपन से ही हॉकी के खेल में रुचि थी। मिथिलेश ने बताया कि उसके बड़े भाई राजा सिंह भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में जौहर दिखा चुके हैं। वर्तमान में वह सेना में कार्यरत हैं। कुछ महीने पहले उड़ीसा के राउरकेला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। शानदार खेल की बदौलत 21 अगस्त से उड़ीसा के राउरकेला में आयोजित सब जूनियर इंडिया कैंप के लिए उसका चयन किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular