Sunday, April 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहिला सशक्तिकरण पर सम्मेलन को पीएम ने किया संबोधित

महिला सशक्तिकरण पर सम्मेलन को पीएम ने किया संबोधित

बोले- जब महिला सशक्त होती हैं तो दुनिया सशक्त होती है
रक्षा बंधन पर मुस्लिम महिलाओं से मिलें एनडीए सांसद: पीएम मोदी ने मीटिंग में दिए निर्देश; समाज के हर तबके से जुडऩे पर जोर दिया
महिला सशक्तिकरण पर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, पीएम मोदी बोले- जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को महिला सशक्तिकरण पर जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विकास को गति देता है और उन्हें सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका महिला-नेतृत्व वाला विकास दृष्टिकोण है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत महिला सशक्तिकरण में प्रगति कर रहा है। महिलाओं के साथ, दुनिया समृद्ध होती है। 46 फीसदी निर्वाचित अधिकारी महिलाएं हैं। भारत में 80 फीसदी से अधिक नर्स और दाइयां महिलाएं हैं। आगे कहा कि गांधी जी का चरखा भी एक महिला जिनका नाम गंगा बेन है, उनको ही मिला था। जब महिला सशक्त होती हैं तो दुनिया सशक्त होती है। आर्थिक सशक्तिकरण विकास को बढ़ावा देता है।
आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा तक महिलाओं की पहुंच वैश्विक प्रगति को बढ़ावा देती है, उनका नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है और उनकी आवाजें सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करती हैं। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति भी इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण हैं। वे विनम्र जनजातीय पृष्ठभूमि से आती हैं और वे अब दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व कर रही हैं और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सुरक्षा बल की प्रमुख कमांडर के रूप में कार्य कर रही हैं। इस लोकतंत्र की जननी में सभी को, शुरुआत से ही, मतदान देने का अधिकार समान रूप से मिला है।
महिला सशक्तिकरण पर जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं उच्च शिक्षा में दाखिला ले रही हैं। भारत में, नागरिक उड्डयन में महिला पायलटों का प्रतिशत सबसे अधिक है और भारतीय वायु सेना में महिला पायलट अब लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। महिला अधिकारियों को परिचालन भूमिकाओं में तैनात किया जा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास हमारे लिए एक प्रमुख प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लगभग 70प्रतिशत ऋण महिलाओं को स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह, स्टैंड अप इंडिया के तहत 80प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं जो ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के लिए बैंक ऋण ले रही हैं।
जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है
महिला सशक्तिकरण पर पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विकास को गति देता है। शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति को प्रेरित करती है। महिलाओं का नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है और उनकी आवाज सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करती है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका महिला-नेतृत्व वाला विकास दृष्टिकोण है। भारत इस दिशा में प्रगति कर रहा है।
गुजरात में डेयरी क्षेत्र से 36 लाख महिलाएं जुड़ी
सहकारी आंदोलन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे सहकारी आंदोलन की कई सफलता की कहानियां महिलाओं द्वारा संचालित हैं। उन्होंने इसका एक उदाहरण पेश करते हुए कहा, गुजरात राज्य में डेयरी क्षेत्र से है। गुजरात में डेयरी क्षेत्र से 36 लाख महिलाएं जुड़ी हैं।
भारत में महिलाओं का नेतृत्व..
विशेष रूप से, जहां तक भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले यूनिकॉर्न का संबंध है, ऐसे यूनिकॉर्न का संयुक्त मूल्य 40 बिलियन डॉलर से अधिक है। हालांकि, हमारा लक्ष्य एक ऐसा स्तरीय मंच तैयार करना होना चाहिए जहां उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाएं आदर्श बन जाएं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण पर एक नया कार्य समूह स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। गांधीनगर में आपके अथक प्रयास दुनिया भर की महिलाओं को अपार उम्मीदें और आत्मविश्वास देंगे।
46प्रतिशत निर्वाचित प्रतिनिधि महिलाएं
पीएम मोदी ने जानकारी दी की लोकतंत्र की इस जननी में भारतीय संविधान द्वारा शुरू से ही महिलाओं सहित सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार समान रूप से दिया गया था। चुनाव लडऩे का अधिकार भी समान आधार पर दिया गया। 14 लाख की आबादी के साथ, भारत में ग्रामीण स्थानीय निकायों में 46प्रतिशत निर्वाचित प्रतिनिधि महिलाएं हैं।
पीएम बोले- ट्रिपल तलाक बैन होने से महिलाओं को मिली राहत
मीटिंग में पीएम मोदी ने ट्रिपल तलाक बैन करने के फैसले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस फैसले से मुस्लिम महिलाओं को काफी राहत मिली है। संसद ने 2019 में ट्रिपल तलाक को बैन करने के लिए बिल पास किया था। इसके बाद तीन तलाक देना अपराध बन गया, जिसके लिए पति को जेल भी हो सकती है। पिछले मन की बात कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने मुस्लिम महिलाओं के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार के हज पॉलिसी में बदलाव करने के बाद हज जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। इस साल 4 हजार मुस्लिम महिलाओं ने बिना महरम (पति या पुरुष रिश्तेदार) के हज किया है।
उत्तर प्रदेश के 45 सांसदों से मिले पीएम मोदी
सोमवार को पीएम मोदी ने पश्चिमी यूपी, कानपुर और बुंदेलखंड रीजन के 45 एनडीए सांसदों के साथ भी मीटिंग की। मीटिंग में प्रधानमंत्री और दूसरे सीनियर भाजपा नेताओं ने समाज के अलग-अलग तबकों के लिए किए जा रहे कामों के बारे में बताया।
मोदी बोले- विपक्ष ने चोला बदला है, चरित्र नहीं
मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा- विपक्ष ने चोला बदला है चरित्र वही है। चोला बदलने से चरित्र नहीं बदलता है। यूपीए के दामन पर कई दाग हैं इसलिए उसने नाम बदलना पड़ा है। उन्होंने आगे कहा- एनडीए स्वार्थ के लिए नहीं त्याग के लिए बना है। बिहार में हमारे ज्यादा एमएलए थे फिर भी नीतीश कुमार को सीएम बनाया। पंजाब में अकाली सरकार में हमारे एमएलए अधिक संख्या में थे। हमने वहां डिप्टी सीएम का पद भी नहीं मांगा। उन्होंने कहा कि सांसद सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाएं। सरकार ने कौन से काम किए हैं, वह जनता को बताएं। सांसद अपने क्षेत्र में लोकल मुद्दों पर बात करें । 2024 के चुनाव भी हमारी सरकार बनेगी। 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 18 जुलाई को एनडीए की मीटिंग बुलाई गई थी। इसमें एनडीए की सभी पार्टियां मौजूद रही थीं।
भाजपा ने सांसदों को 11 क्लस्टर्स में बांटा
पीएम मोदी का 10 दिनों में एनडीए के सभी सांसदों से मुलाकात का प्लान है। भाजपा ने एनडीए सांसदों को 11 क्लस्टर्स (क्षेत्रों) में बांटा है। मोदी और सांसदों के बीच बैठकों की तैयारी केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान, बीएल वर्मा, धर्मेंद्र प्रधान और शांतनु ठाकुर कर रहे हैं। 2 अगस्त को तीसरे और चौथे क्लस्टर के सांसदों के साथ मोदी की बैठक होगी। इसमें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और अवध, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप से 96 सांसद शामिल होंगे। 3 अगस्त को 5वें और छठे क्लस्टर की बैठक में बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख के 63 सांसद शामिल होंगे। 8 अगस्त को राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा के 76 सांसदों से पीएम मोदी मुलाकात करने वाले हैं। 9 अगस्त को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव के 81 सांसदों से बातचीत होगी। इसके अलावा भाजपा जल्द ही पूर्वोत्तर क्षेत्र के 31 सांसदों से पीएम की मुलाकात की तारीख तय करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular