Sunday, May 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्राथमिक विद्यालयों के समय सारणी में बदलाव को सौंपा ज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों के समय सारणी में बदलाव को सौंपा ज्ञापन

अवधनामा संवाददाता

 विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी संबंधित ज्ञापन संबंधित बाबु को सौंपा

सोनभद्र/ब्यूरो कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई सोनभद्र के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय की अगुआई में जिला पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय समय परिवर्तन हेतु जिलाधिकारी कार्यालय लोढ़ी में ज्ञापन सौंपा गया l जनपद में लगातार मानसूनी बारिश न होने से तापमान में अत्यधिक वृद्धि हुई है जिस कारण गर्मी व उमस बढ़ गयी है इस स्थिति में बच्चे बीमार पड़ रहे है और बेहोश हो रहे है l वही जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिले की भौगोलिक स्थिति व मौसम को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों का समय सुबह 7, 30 से दोपहर 12 बजे तक परिवर्तन होना नितांत आवश्यक है l जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े , पांडे ने बताया कि बढ़ते तापमान से डायरिया के बढ़ रहे प्रकोप के शिकार ना हो बच्चे जिसके लिए समय सीमा परिवर्तन अनिवार्य होना चाहिए इस मौके पर
जिला संरक्षक जय प्रकाश राय, अशोक सिंह, अमित चौबे, नवीन गुप्ता, राजेश जायसवाल, मनीष शर्मा, पंकज पाण्डेय, अनिल द्विवेदी, मोहित लाम्बा, राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular