Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaबिजली कटौती के खिलाफ किसानों ने जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में...

बिजली कटौती के खिलाफ किसानों ने जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अवधनामा संवाददाता

बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील परिसर में मुरवल पॉवर हाउस, बबेरू पावर हाउस सहित बिसंडा पॉवर हाउस क्षेत्र के लगभग दर्जनो गांवों के लगभग सैकड़ों ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल के नेतृत्व में पहुंचे। चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था से खेतों की सिंचाई न हो पाने की वजह से सूख रही फसलों को लेकर नारेबाजी करते हुए, उपजिलाधिकारी रावेन्द्र सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से बहाल करने की गुहार लगाई।
बबेरू तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसान विपिन सिंह, ज्ञान सिंह, महेंद्र सिंह पटेल, विमलकांत, ताराचंद्र, अवधेश, संजय सिंह, श्रवन कुमार, रमेश, रामनरेश, प्रेमचंद्र, अमर सिंह, शैलेंद्र, संदीप कुमार, कमलेश कुमार सहित लगभग सैकड़ों किसानों ने अरुण सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में आज बबेरू तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी रावेन्द्र सिंह को लिखित रूप से शिकायती पत्र देकर बताया कि वर्तमान समय में उनके फसलों के लिए उन्हें सिंचाई की अत्यधिक आवश्यकता है। बीते कई दिनों से चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से उनके खेतों में फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है जिस वजह से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। बताया की फसलें सूख जाने पर वह लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। किसानों ने बताया कि जब उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह लोग कई संबंधित अधिकारीओ को शिकायती पत्र दे चुके हैं। अतः वह लोग उनकी कोई मदद नहीं कर रहे हैं। आक्रोशित किसानों ने आज जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी रावेन्द्र सिंह को शिकायती पत्र देकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से बाहर कराए जाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आने वाले 48 घंटे में विशाल धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम की चेतवानी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular