Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी यन्स क्रासिंग रिपब्लिक ग्रुप का गेट-टुगेदर संपन्न।

एनटीपीसी यन्स क्रासिंग रिपब्लिक ग्रुप का गेट-टुगेदर संपन्न।

अवधनामा संवाददाता

गाजियाबाद। एनटीपीसियन्स क्रासिंग रिपब्लिक ग्रुप का पहला गेट-टुगेदर क्वीन फाइन डाइन में रविवार को संपन्न हुआ। प्रथम बार आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यालयों से सेवानिवृत्त तथा सेवारत कुल पैंतालिस लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल सदस्यों के स्वागतोपरांत सभी का परिचय कार्यक्रम चला। इसके बाद लोगों ने गीत एवं गजल की प्रस्तुति की। कमल नाथ ठाकुर, अनमोल अग्रवाल, अनीता श्रीवास्तव, कविता माथुर, प्रेमशीला श्रीवास्तव, डॉ मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ‘शिखर’, महेश प्रसाद ने गीत एवं गजल से प्रतिभागियों का स्वस्थ मनोरंजन कर मन बहलाया।

कार्यक्रम के अगले दौर में तम्बोला गेम कराया गया जिसमें बी पी एस भाटिया, राजेश्वर उपाध्याय, यू के श्रीवास्तव, मुकेश चन्द्र श्रीवास्तव, नेकी राम, सरोज कुमार श्रीवास्तव, एस के सिंह, राकेश पुंज, बिजेंद्र कुमार सिंघल, श्रीमती एस मजूमदार, अतुल माथुर, संगीता ठाकुर को विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। अगले दौर में सहभोज से पूर्व कुलविंदर सिंह, हरिबंश सिंह बावा, एस सी गुप्ता, परमानंद नागराज, अर्चना श्रीवास्तव, जे के श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, पी के सिंह, कल्याण चक्रवर्ती, तरनजोत कौर ने कविता एवं व्यंग्य प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कमल नाथ ठाकुर ने तथा कार्यक्रम संयोजन बी पी एस भाटिया, मुकेश चन्द्र श्रीवास्तव, राकेश पुंज, डॉ मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव शिखर आदि ने सम्मिलित रुप से किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular