Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeदेहरादून-अंबाला हाईवे पर हादसा, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, ट्रक की...

देहरादून-अंबाला हाईवे पर हादसा, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के देहरादून अंबाला हाईवे पर मंगलवार की दोपहर भीषण सड़क हादसे में कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। कार सवार पूरी तरह जल गए। कार को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। कार सवार मृतकों की शिनाख्त ज्वालापुर हरिद्वार की हुई है।
मंगलवार को 12 बजे के लगभग सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर चुनेटी पुल के निकट हाईवे पर एक आल्टो कार जा रही थी। जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। कार अचानक सड़क पर ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद कार में आग लग गई। आग लगने से कार की खिड़कियां लॉक हो गई और कार में आग ने भीषण रूप ले लिया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाकर कार में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक शव बुरी तरह जल चुके थे। घटना के बाद पुलिस ने कार को हाईवे से हटाकर चुनटी चौकी पर ले गए। शवों को बाहर निकाला शव पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। फॉरेंसिक जांच टीम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। कार में सवार सभी व्यक्तियों की जलने के कारण उनकी शिनाख्त बहुत प्रयास के बाद हो पाई। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारण पता करने में लगी हुई हैं।
हरिद्वार से हरियाणा जा रहे थे सभी
पुलिस ने बताया कि कार सवार परिवार हरिद्वार के ज्वालापुर का रहने वाला है। मृतकों की शिनाख्त उमेश गोयल (70), उनकी पत्नी सुनीता गोयल (65), अमरीश जिंदल (55) और उनकी पत्नी गीता जिंदल (50) के तौर पर हुई है। उमेश की बहन हरियाणा के जगाधरी में रहती हैं। उनकी सास का देर रात निधन हो गया था। पूरा परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
हाईवे पर वनवे और ओवरटेक से हुआ हादसा
जिस फ्लाईओवर पर हादसा हुआ वहां एनएचएआई ने मरम्मत के चलते वन-वे कर रखा था। पुलिस ने बताया कि ट्रक आगे चल रहा था। कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की। लेकिन, चालक ट्रक की स्पीड का अंदाजा नहीं लगा पाया।
गाड़ी आगे-पीछे दो ट्रकों के बीच फंस गई थी। पीछे चल रहे ट्रक ने जब गाड़ी में टक्कर मारी तो आगे वाले ट्रक में जाकर लगी। इससे गाड़ी दोनों और से पिचक गई। इसके बाद गाड़ी में आग लग गई। यह सब जितनी जल्दी हुआ कि गाड़ी में सवार लोग समझ नहीं पाए। गाड़ी से वह निकल भी नहीं पाए।
टक्कर से कार में लगी आग पेट्रोल टैंक तक पहुंचीं
टक्कर से कार में आग लग गई। चंद सेकेंड में पेट्रोल टैंक तक पहुंच गई। इसके बाद आग विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने कार सवार लोगों को बचाने की कोशिश की। लेकिन, गाड़ी लॉक हो गई और आग बढ़ती ही जा रही थी। इसके चलते कोई पास नहीं जा पाया। थोड़ी देर बाद जब फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फिर फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने शव को बाहर निकाला। हादसे की भयावहता को अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार की सीट पर आगे बैठे हुए शव में सीट बेल्ट बंधी हुई थी। यानी, भीषण आग में कार सवार लोगों को सीट बेल्ट तक नहीं खोल पाए।
मौके पर पहुंचे प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक शव बुरी तरह जल चुके थे। घटना के बाद पुलिस ने कार को हाईवे से हटाकर चुनहेटी चौकी पर ले गए। पुलिस ने मृतकों के परिजन अनुराग को सूचना दे दी। वह भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ऑल्टो कार यूपी-16 नोएडा नंबर की है। इसमें चार लोग अंदर बैठे थे। ट्रक में सवार दो लोगों को पकड़ा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular