Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiचन्द्रभानु गुप्त उत्तर प्रदेश के विकास के युग पुरूष

चन्द्रभानु गुप्त उत्तर प्रदेश के विकास के युग पुरूष

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त जी का 121वां जयन्ती समारोह गांधी भवन में मनाया गया। वयोवृद्ध समाजसेवी एवं अधिवक्ता अमीर हैदर, गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा एवं पूर्व विधायक सरवर अली ने चंद्रभानु गुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का आयोजन गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट ने किया। सभा की अध्यक्षता कर रहे सी.बी. गुप्ता के सहयोगी रहे वयोवृद्ध समाजसेवी अमीर हैदर ने कहा कि चन्द्रभानु गुप्त को उत्तर प्रदेश के विकास का युग पुरूष कहा जाता है। उन्होंने लखनऊ और गोरखपुर जैसे शहरो को आधुनिक व विकासशील बनाने की पहल की। आज भी लोग सी.बी. गुप्ता जैसे कर्मठ, जुझारू और संघर्षशील जनसेवक को याद करते है। उनकी भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान थी। गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री काल के दौरान चंद्रभानु गुप्ता ने सरकारी कार्यालयों मे हिन्दी मे काम करने की प्रथा की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश में कई मुख्य संस्थाओं की स्थापना करवाई जिनमें मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी, आचार्य नरेंद्र देव स्मृति भवन, बाल विद्या मंदिर, बाल संग्रहालय और रविंद्रालय प्रमुख हैं। पूर्व विधायक सरवर अली ने कहा कि सी.बी. गुप्ता बड़े कद के और मेहनती राजनेता थे। जिनकी कमी पूरे देश को खलती है। जिन्होंने न सिर्फ लखनऊ को संवारा बल्कि उन्होंने लखनऊ को एक नई पहचान दी। सभा का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, साकेत संत मौर्य, सत्यवान वर्मा, राजवीर सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, शशी यादव, राजेश यादव, जलाल नईम खान, तौफीक अहमद, नीरज दूबे, राजू सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular